राजधानी भोपाल में छिंदवाड़ा जिले के दो वरिष्ठ व प्रखर पत्रकार सामाजिक स्तर पर हुए सम्मानित

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे

मेहरा समाज म प्र संगठन ने किया सम्मान व इनके अच्छे कार्यों का गुणगान!
छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव :- गत दिनों झिलों की नगरी भोपाल में मेहरा समाज म प्र संगठन द्वारा गाँधी भवन पोलिटेक्निक चौराहा भोपाल में आयोजित युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं पारिवारिक मिलन समारोह व प्रांतीय व जिला पदाधिकारी पुनर्गठन का आयोजन किया गया जिसमें छिंदवाड़ा सिवनी जबलपुर मण्डला नरसिंहपुर इंदौर बैतूल नर्मदापुरम भोपाल सिहोर रायसेन एवं अन्य स्थानों से सैकड़ो स्वजातीय जन उपस्थित हुए जहाँ प्रत्येक समाज जन का मेहरा समाज म प्र संगठन ने हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया!
इस अवसर पर छिंदवाड़ा जिला मेहरा डेहरिया समाज की दो महानविभूति श्री संजय डेहरिया (जुन्नारदेव) श्री ललित डेहरिया (चौरई ) उपाध्यक्ष एवं पत्रकारिता जगत के प्रखर पिरोधा और वरिष्ठ पत्रकार को मेहरा-प्रदेश-समिति भोपाल द्वारा दोनों को मोमेंटो और गुलदस्ते से सम्मानित किया गया श्री डेहरिया द्वय ने अपनी पैनी लेखनी और निस्वार्थ सेवा भाव से न केवल पत्रकारिता को नई ऊंचाइयां दी हैं बल्कि समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण भी प्रस्तुत किया है समाज ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनकी लेखनी इसी प्रकार अन्याय के विरुद्ध गर्जना करती रहे और समाज को एक नई दिशा दिखाती रहे ऐसी कामना की इस अवसर पर मुख्य अभियंता संजय डेहरिया प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश वट जीवन डेहरिया डीसी डेहरिया जोगेश्वर सुरजे एसडीओ गोपाल डेहरिया आदि लोग उपस्थित थे श्री संजय डेहरिया को इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतको ने बधाईया दी!

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत