जनपद में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन, 1202 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ

SHARE:

विपिन मित्तल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
औरैया 10 मई मुख्य चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया है कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन आज दिनांक 03.05.2026 दिन रविवार को जनपद औरैया के समस्त शहरीय एवं ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सफलतापूर्वक किया गया। स्वास्थ्य विभाग के जनपदीय एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों के द्वारा मेले का निरीक्षण भी किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी औरैया डा० शिशिरपुरी के द्वारा प्रा०स्वा केन्द्र खानपुर, सेंगनपुर एवं मुरादगंज का औयक निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में कुल 1202 लोगों (पुरुष-491 महिला-610 व बच्चे-101) ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया । मेले में दी गयी सेवाएं, विभिन्न रोगों की स्क्रीनिंग-मेले में आए लोगों की सामान्य बीमारियों जैसे-बुखार, खाँसी, जुकाम के साथ-साथ मधुमेह और उच्च रक्तचाप की मुफ्त जॉच की गई विशेषज्ञ परामर्श-विभिन्न स्वास्थ्य विशेषज्ञ, जिसमें स्त्रीरोग विशेषज्ञ, एम०बी०बी०एस० चिकित्सक, आयुष चिकित्सक व फार्मासिस्ट शामिल थे, ने मरीजों को निशुल्क परामर्श एवं दवाईयों प्रदान की। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य-गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के स्वास्थ्य की विशेष जाँच और टीकाकरण पर जोर दिया गया। मेले में गर्भवती महिलाओं की जाँच की गई और उन्हें पोषण सम्बन्धी परामर्श दिया गया। गोल्डन कार्ड वितरण-आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाये गए, जिससे उन्हें 5 लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य जागरूकता टी०बी०, मलेरिया, डेंगू और परिवार नियोजन जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं और बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी के द्वारा जनमानस से अपील की जा रही है कि यह प्रत्येक रविवार को ग्रामीण एवं शहरीय प्रा०स्वा केन्द्रों पर आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला में पहुंचकर निशुल्क जाँच, उपचार की सेवाओं का लाभ प्राप्त करें। अगला मेला का आयोजन- अगला मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आगामी रविवार दिनांक 17.05.2026 को जनपद के सभी शहरीय/ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित किया जायेगा। आम जनता से अपील है कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों पर पहुंच कर स्वास्थ्य सेवाओं का मुफ्त लाभ उठाए।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment