तार चोरी करने वाले बदमाशों से हुई मुठभेड़, तीन गिरफ्तार तमंचा कारतूस सहित बिजली के तार, नगदी और कार हुई बरामद

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। थाना जैत क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और तार चोरी करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके पास से तमंचे, कारतूस, चोरी के बिजली के तार, नकदी और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है।
पुलिस के अनुसार थाना जैत पुलिस, सर्विलांस टीम और रिवार्डिड टीम को सूचना मिली थी कि तार चोरी के मामलों में वांछित बदमाश छटीकरा क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास दोबारा चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने आगरा-दिल्ली सर्विस रोड पर प्रकाश ढाबा के पास औद्योगिक क्षेत्र में घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें हरवीर के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को गिरफ्तार कर उपचार के लिए सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन भेजा गया। मौके से पुलिस ने गोपाल और सुग्रीव को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी राजस्थान के धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन तमंचे (315 बोर), छह जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार और चोरी किए गए बिजली के तारों के 10 बंडल बरामद किए हैं। इसके अलावा 7300 रुपए नकद भी मिले हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी थाना जैत में दर्ज तार चोरी के कई मामलों में वांछित चल रहे थे। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उनके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत