सतना। सांसद गणेश सिंह ने आज मेडिकल कॉलेज सतना पहुंचकर पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए

SHARE:

भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान 9589659253
सतना।सांसद श्री गणेश सिंह ने मेडिकल कॉलेज परिसर में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए अधिकारियों को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन मेडिकल हॉस्पिटल में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जल आपूर्ति एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान विद्युत व्यवस्था में आ रही बाधाओं पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि मेंटेनेंस बजट जारी नहीं होने के कारण कुछ समस्याएं उत्पन्न हुई हैं। इस पर सांसद श्री सिंह ने तत्काल कमिश्नर हेल्थ एजुकेशन से दूरभाष पर चर्चा कर शीघ्र फंड रिलीज कराने की बात कही।
सांसद श्री गणेश सिंह ने मेडिकल कॉलेज के लिए नई पाइपलाइन बिछाने हेतु लगभग पौने दो करोड़ रुपये के प्रस्ताव को जल्द स्वीकृति दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही मेडिकल परिसर का पानी खारा होने से आरओ प्लांट संचालन में आ रही दिक्कतों को देखते हुए लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत से जल शुद्धीकरण परियोजना को डीएमएफ फंड से स्वीकृत कराने की बात कही।
तत्काल राहत व्यवस्था के तहत सांसद निधि से एक पानी टैंकर भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे मेडिकल कॉलेज परिसर में पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से की जा सके।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत