ग्रीष्म ऋतु को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने अम्बाह में की कार्रवाई, आइसक्रीम व दूध के लिए नमूने

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन

अम्बाह। मुरैना। श्रीमान कलेक्टर महोदय के आदेश एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला मुरैना के निर्देशन में ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए शनिवार 09 मई 2026 को अंबाह ब्लॉक में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरीक्षण एवं नमूना कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मुरैना रोड अंबाह स्थित समूल आइसक्रीम सेंटर से आइसक्रीम घोल के सैंपल जांच हेतु लिए गए। वहीं लहर रोड दिमनी स्थित धर्म सिंह की डेरी से मिश्रित दूध का नमूना जांच के लिए संग्रहित किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों पर कार्यरत कर्मचारियों को पर्सनल हाइजीन एवं साफ-सफाई बनाए रखने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई तथा खाद्य सामग्री स्वच्छ वातावरण में तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद थाना नगरा पुलिस द्वारा एक दुग्ध वाहन पकड़े जाने पर खाद्य सुरक्षा टीम थाना नगरा पहुंची, जहां गवाहों की मौजूदगी में वाहन मालिक के नाम से मिश्रित दूध का नमूना जांच हेतु लिया गया।
जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरीश राजौरिया

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई