एमएलडी कोचिंग इंस्टीट्यूट द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं को ट्रॉफी देकर गले में मेडल पट्टी डालकर किया गया सम्मानित

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन

अम्बाह । अम्बाह शहर के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान एमएलडी कोचिंग इंस्टिट्यूट द्वारा बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को ट्रॉफी देकर गले में मेडल डालकर पट्टी पहनाकर किया गया
सम्मानित । कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के उत्साह और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें ट्रॉफी एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कोचिंग संस्थान का वातावरण खुशी और गर्व से भर गया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में खुशबू तोमर, रोशनी परमार, पंकज राठौर, सोना अग्रवाल, जतिन कटारे, आरुष तोमर एवं आर्यन शर्मा सहित कई प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं शामिल रहे। सभी विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी विषय में शानदार अंक प्राप्त कर संस्था एवं अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया। संस्थान के संचालक आर एस राठौर ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल पढ़ाई कराना ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करना भी है। उन्होंने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी छात्रों ने अंग्रेजी विषय में उत्कृष्ट परिणाम देकर संस्था की मेहनत को सफल बनाया है। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
उन्होंने आगे कहा कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से विद्यार्थी किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। संस्था को आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि ये सभी विद्यार्थी भविष्य में और अधिक मेहनत कर अपने माता-पिता, कोचिंग संस्थान तथा पूरे अम्बाह शहर का नाम प्रदेश एवं देश स्तर पर रोशन करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने मेधावी छात्रों की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment