भू-माफियाओं के खिलाफ गरजी बीकेयू चढ़ूनी 11 मई को खेत नंबर 736 पर पंचायत का ऐलान, कार्रवाई न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान ब्यूरो रिपोर्ट मोहम्मद इरफान बुलंदशहर।

बुलंदशहर के खुर्जा भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष सूबे सिंह डागर के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा पाण्डेय को ज्ञापन सौंपकर खुर्जा बाहर चुंगी स्थित खतौनी नंबर 736 पर हो रहे कथित अवैध निर्माण को तत्काल रोकने की मांग की।
प्रदेश अध्यक्ष सूबे सिंह डागर ने बताया कि खुर्जा बाहर चुंगी स्थित खतौनी नंबर 736, दादा लाई निवासी निजामुद्दीन, जमालुद्दीन पुत्रगण बूंदू खां, जुल्फिकार एवं शमशाद पुत्र शमशुद्दीन की लगभग पौने चार बीघा बेशकीमती जमीन है, जो मुख्य सड़क से लगी हुई है। आरोप है कि कुछ भू-माफिया प्रभावशाली लोगों के संरक्षण में जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य करा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह जमीन बीकेयू चढ़ूनी के एक पदाधिकारी की है और इस मामले की शिकायत कई बार तहसील प्रशासन से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। संगठन का आरोप है कि प्रभावशाली लोगों के दबाव के चलते प्रशासन निष्क्रिय बना हुआ है।
बीकेयू चढ़ूनी नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि जमीन मालिक मुस्लिम समुदाय से होने के कारण जबरन कब्जा कराने का प्रयास किया जा रहा है। संगठन ने मामले में कुछ राजनीतिक संरक्षण होने की आशंका भी जताई है।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 7 मई को खुर्जा में आयोजित बीकेयू चढ़ूनी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन अपने कार्यकर्ता की जमीन पर किसी भी कीमत पर कब्जा नहीं होने देगा। इसी क्रम में 11 मई 2026 को सुबह 11 बजे खेत नंबर 736 पर पंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पंचायत से पूर्व प्रशासन द्वारा भू-माफियाओं और कब्जाधारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो पंचायत को अनिश्चितकालीन धरने में बदल दिया जाएगा। साथ ही प्रशासन से पंचायत स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की गई ताकि कोई असामाजिक तत्व शांतिपूर्ण पंचायत या धरने में व्यवधान न उत्पन्न कर सके।
ज्ञापन में कहा गया कि किसी भी अप्रिय घटना की पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इस दौरान नगर अध्यक्ष महबूब चौहान, आईटी सेल इंचार्ज मेरठ मंडल रिजवान चौधरी, जिला सचिव सलमान, प्रदेश महासचिव राशिद ठाकुर, नगर प्रभारी अशोक कुमार अत्री, ब्लॉक अध्यक्ष असगर पठान, अब्दुल बारी, नगर उपाध्यक्ष जुल्फिकार गाजी, नगर सचिव, तहसील वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अवतार चौधरी, नौशाद गाजी, उमर कुरैशी समेत दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत