धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामहित कुमार कुमार तथा जिला टीकाकरण अधिकारी द्वारा जिले में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं एवं टीकाकरण गतिविधियों का निरीक्षण आज किया गया है।निरीक्षण के दौरान ग्यारसपुर ब्लॉक के सब हेल्थ सेंटर अटारीखेजड़ा अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र अटारीखेजड़ा में आयोजित वीएचएसएनडी (Village Health Sanitation and Nutrition Day) सत्र का अवलोकन किया गया। अधिकारियों द्वारा सत्र में प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण व्यवस्था, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को दी जा रही सुविधाओं तथा पोषण संबंधी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही संबंधित स्वास्थ्य अमले को निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए गए।इसके पश्चात विदिशा ब्लॉक के सब हेल्थ सेंटर कुवाखेड़ी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण एवं स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मचारियों को नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने एवं आमजन तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से निरंतर निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग की कार्रवाई की जा रही है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







