दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
तिल्दा नेवरा रेलवे फाटक लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है, जहां पर नागरिकों को घंटों फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है।
काफी लंबे समय से यह रेल्वे फाटक लोगों के लिए मुसीबत बन गई है, अप और डाउन दोनों ही तरफ से जब तक 5 से 7 ट्रेनें नहीं निकल जाती तब तक रेलवे फाटक को नहीं खोला जाता, हद तो तब हो जाती है जब अप और डाउन दोनों तरफ से गाड़ियां निकल जाती है तब रेलवे स्टेशन में खड़ी मालगाड़ी को छोड़ी जाती है जिसके चलते रेलवे फाटक के दोनों तरफ छोटी बड़ी वाहनों की लंबी कतारे लग जाती है, साथ ही इसमें स्कूली बच्चों की बसें गाड़ियां सहित एम्बुलेंस आदि भी शामिल है, वही नागरिकों ने इससे निजात दिलाने की मांग की है।
साथ ही बता दें कि इस रेलवे फाटक से सैकड़ो गांव जुड़ती है तिल्दा नेवरा औद्योगिक क्षेत्र है और छोटी बड़ी गाड़ियां हमेशा यहां से आती जाती है और रेलवे फाटक के इस तरह बहुत बहुत देर बंद होने से आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का मुश्किलों का सामना यहां पर करना पड़ रहा है।
आधे आधे घंटे से लेकर काफी कभी तो एक घंटे तक यह रेल्वे फाटक बंद रहता है।
इस संबंध में हमने तिल्दा रेल्वे स्टेशन मास्टर सुमन झा से पूछा जहां उन्होंने कहा कि कंट्रोलर द्वारा इसका पूरा सिस्टम किया जाता है, कंट्रोलर भाटापारा में बैठता है।
वहीं रेल्वे के महाप्रबंधक तरुण कुमार दौरे पर आज 9 मई को आ रहे है। उनका यह दौरा पहले 8 मई था जिसे रद्द कर 9 मई किया गया है, वे दोपहर 3.25 को तिल्दा नेवरा रेल्वे स्टेशन पहुंचेंगे।
उनके दौरा कार्यक्रम को देखते हुए गंदा दिखने वाला तिल्दा नेवरा रेल्वे स्टेशन को चकाचौंध कर दिया गया है। साफ सफाई से लेकर रंग पेंट तक सब नया नया दिख रहा, स्टेशन के प्लेटफार्मों में लगाने के तुरंत बाद ही उखड़े हुए चेकर टाइल्स आदि को भी दुरुस्त किया गया है।
देखने पर आम यात्री यह कहने मजबूर हो गया है कि जीएम साहब हर माह दौरे पर आएं।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







