तावडू में दो भाईयों की आपसी शिकायत ग्रामीणों को पड रही भारी, ग्रामीणों में रोष।

SHARE:

तावडू, 7 मई (नीरज सोनी ब्यूरो चीफ दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान। : उपमंडल के गांव डिढारा निवासी दो सगे भाइयों की शिकायतबाजी ग्रामीणों को नुकसान पहुंचा सकती है। दोनों ही भाई एक दूसरे के खिलाफ प्रशासन को शिकायत देकर अपना ही नहीं पूरे गांव का नुकसान करवा सकते हैं। गत दिनों छोटे भाई त्रिलोक चंद ने गांव डिढारा में लोक निर्माण विभाग की जमीन पर कथित अवैध कब्जा करने का आरोप अपने भाई पर लगाया था। जिसकी शिकायत लोक निर्माण विभाग के एसडीओ से की थी।
वहीं दूसरी ओर बड़े भाई बलबीर सिंह ने भी लोक निर्माण विभाग के एसडीओ को दी गई शिकायत में दर्शाया कि गांव के सार्वजनिक रास्ते पर कुछ लोगों द्वारा दीवार और गेट लगाकर कब्जा किया गया है। जिससे आम लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि रास्ता सकरा होने के कारण ग्रामीणों को आवाज आई में दिक्कत झेलनी पड़ रही है। लेकिन प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने शिकायत में दर्शाया कि जब रास्ते से अवैध कब्जा हटाने की बात को लेकर उन्होंने कहा तो कुछ लोगों ने उनके खिलाफ ही शिकायत देनी शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनको जानबूझकर परेशान कर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते पर कब्जे का विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। यह मामला पंचायत स्तर पर भी उठ चुका है। अब दोनों भाइयों की शिकायत बाजी से गांव के लोगों में रोष व्याप्त है। शिकायतकर्ता बड़े भाई ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और सार्वजनिक रास्ते से अवैध कब्जा हटाकर लोगों को राहत दिलाई जाए।
लोक निर्माण विभाग एसडीओ तपेश कुमार ने बताया कि इस संदर्भ में दोनों पक्षों की शिकायत मिल चुकी है। जिसकी जांच कराकर नियामानुसार उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
फोटो कैप्सन: 7 मई तावडू 8: तावडू में अवैध कब्जा।
—————————————————–

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई