महिला समूह कार्यालय का शुभारंभ,आत्मनिर्भरता पर जोर।

SHARE:

कमलापुर सीतापुर । विकासखंड कसमंडा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महिला समूह कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त स्वतः रोजगार एवं डीसी एनआरएलएम डॉ. विनय मिश्रा तथा ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का सशक्त माध्यम हैं और समूहों के माध्यम से महिलाएं बचत, ऋण, स्वरोजगार एवं छोटे उद्योगों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में समूहों से जुड़ने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से गांवों का तेजी से विकास संभव है तथा स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में महिलाओं को बैंकिंग सुविधा, समूह संचालन, ऋण योजना एवं उत्पाद विपणन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। साथ ही समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की सराहना करते हुए महिलाओं को आगे बढ़कर स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी, मिशन कर्मचारी, समूह सखी एवं बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment