उपार्जन केंद्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- गोविंद सिंह राजपूत
खाद्य मंत्री ने किसानों से किया सीधा संवाद व्यवस्थाओं का लिया जायजा तुलाई और खरीदी व्यवस्था भी जांची
रायसेन।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा के अनुरूप प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भोपाल से सागर जाते समय अचानक रायसेन जिले के सेहतगंज स्थित उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया।मंत्री ने स्वयं मैदान में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए तुलाई,खरीदी एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी प्राप्त की मौके पर वारदाने का वजन कराया और भरे बोरे के गेहू का भी वजन कराया।निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्र पर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की तथा ऑटो कनेक्टिविटी व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खरीदी के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने और तुलाई प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।मौके पर कार्य में थोड़ी शिथिलता पाए जाने पर संबंधित सर्वे कर्मचारियों वसुंधरा गौर और शिवराज लोधी को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए स्पष्ट कहा कि किसानों के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।मंत्री ने किसानों से भी सीधा संवाद किया। रंगपुर के किसान किशन गोपी और कैलाश यादव ने बताया कि उन्हें उपार्जन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है तथा उनकी फसल की तुलाई समय पर हो रही है। किसानों ने उपार्जन केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं को संतोषजनक बताया। मंत्री राजपूत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और गेहूं उपार्जन एवं तुलाई का कार्य समयबद्ध एवं सुचारू रूप से संपन्न किया जाए। सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। तत्पश्चात खाद्य मंत्री राजपूत रतनपुर के प्रेम वेयर हाउस पहुंचे वहां पर शेख आबिद सहित कई किसानों ने बताया कि उन्हें उपार्जन में कोई परेशानी नहीं हो रही है,इस दौरान जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी, जिला आपूर्ति अधिकारी राजू कातुलकर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







