जिला धार से पाटीदार की रिपोर्ट
पाटीदार बैंक बड़वानी द्वारा सुख कुल परिवार को नि:शुल्क आर्थिक सहायता भेंट की ।
मनावर ( निप्र ):
7 मई ज्येष्ठ कृष्ण पंचमी पूर्वाआषाढ नक्षत्र में ग्राम सिरसी के मंडलोई परिवार मे अन्नदान एवम पगडी का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
पाटीदार समाज सिरसी मंडलोई परिवार के स्वर्गीय श्री दयारामजी मंडलोई के पुत्र,सुरेशजी मंडलोई का 26 अप्रेल 2026 को निधन हो गया था जिनका आज अन्नदान एवम पगड़ी रष्म का कार्यक्रम संपन्न हुआ ।परिवार द्वारा सामाजिक स्थानो एवम धार्मिक स्थानो में दान स्वरूप राशि संस्था प्रमुखो को भेंट की! पाटीदार समाज बैंक बड़वानी की बीमा राशि का चेक संस्था के सदस्यों के द्वारा परिवार को दिया गया।कार्यक्रम में खरगोन विधायक बालकृष्ण जी पाटीदार,
अनिलजी पाटीदार डीएसपी (सिरसाला), मनावर तहसील अध्यक्ष देवराम पाटीदार, जिला संगठन उपाध्यक्ष महेंद्र सर मांडवी, छात्रावास समिति उपाध्यक्ष सीताराम पाटीदार,
गोपाल पाटीदार ,डाँ शातीलाल पाटीदार ,ग्राम सीरसी के सकल पंच ग्रामवासी एवं पाटीदार समाज के वरिष्ठजन समाजसेवी
उपस्थित थे ।
शोकसभा का संचालन मनोज पाटीदार ने किया। मंत्रोउच्चारण के साथ एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







