गांव गुर्जरबर्डिया में अनोखे अंदाज़ में मनाया जन्मदिन, गौशाला में गौ माता की सेवा कर दिया प्रेरणादायक संदेश

SHARE:

मंदसौर- जिले के गुर्जरबर्डिया गांव में इन दिनों जन्मदिन मनाने का एक अनोखा और सराहनीय तरीका देखने को मिल रहा है। यहां के युवा अब अपने जन्मदिवस को केवल केक काटकर नहीं, बल्कि गौ सेवा जैसे पुण्य कार्यों के साथ मना रहे हैं, जिससे समाज को एक सकारात्मक संदेश भी मिल रहा है।
इसी कड़ी में श्री सावलिया सरकार ग्रुप के सक्रिय सदस्य सुंदर गुर्जर ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर राधाकृष्ण गौशाला पहुंचकर गौ माता की विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने गौ माताओं को गुड़ और तरबूज खिलाकर सेवा भाव का परिचय दिया तथा पुष्पमाला अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान गौशाला में मौजूद सभी गायों को गुड़ खिलाया गया, जिससे एक भक्ति और सेवा का वातावरण बन गया।
राधाकृष्ण गौशाला के अध्यक्ष मांगीलाल माहेश्वरी ने बताया कि पिछले एक माह से यहां लगभग हर 15-20 दिनों में कोई न कोई व्यक्ति अपने जन्मदिन को गौ सेवा के रूप में मना रहा है। उन्होंने कहा कि आज सुंदर गुर्जर से पहले गोपीलाल, पिता जैतराम पाटीदार ने भी अपने जन्मदिवस पर गौशाला में आकर गौ माताओं को आहार खिलाकर सेवा की थी।
मांगीलाल माहेश्वरी ने यह भी बताया कि गौशाला के विकास हेतु उनके द्वारा टेंट के पाइप लगाए गए हैं और भविष्य में भी वे गौ सेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस प्रकार के प्रयास न केवल गौ संरक्षण को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समाज में सेवा, करुणा और धर्म के प्रति जागरूकता भी पैदा करते हैं।
इस अवसर पर बबलू गुर्जर, जिगरी यार फौजी, जीवन शर्मा, डॉ रामगुर्जर,मांगीलाल माहेश्वरी, सुंदर गुर्जर,अमृत गुर्जर, मोहन गुर्जर, विदेश गुर्जर, अनीश गुर्जर, दिनेश गुर्जर, अंबालाल गुर्जर सहित सावलिया सरकार ग्रुप के कई सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर गौ सेवा का पुण्य लाभ प्राप्त किया।
गांव में इस तरह की पहल अब एक परंपरा बनती जा रही है, जो युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और समाज को यह संदेश देती है कि खुशी के हर अवसर को सेवा और संस्कार के साथ मनाया जाए।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment