धामनोद सीवरेज परियोजना के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 25 श्रमिकों का हुआ परीक्षण

SHARE:

केसरिया हिन्दुस्तान से रघुनाथ सेन
धार, नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम, मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी द्वारा धामनोद सीवरेज परियोजना के अंतर्गत आज श्रमिकों के बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण हेतु एक विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं, जिनमें मुख्य रूप से डॉ. दीपेंद्र सिंह मंडलोई (एमडी मेडिसिन), डॉ. मोनिका चौहान (स्त्री रोग विशेषज्ञ) व डॉ. खुशबू पाटीदार एवं नेत्र विशेषज्ञ शामिल थे।
शिविर के दौरान परियोजना में कार्यरत 25 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉक्टरों ने मौसमी बीमारियों, कार्यस्थल पर होने वाली शारीरिक समस्याओं और आंखों की जांच की। परीक्षण के पश्चात सभी श्रमिकों को डॉक्टरों द्वारा उचित चिकित्सकीय सलाह दी गई और विभाग की ओर से नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
इस शिविर का सफल आयोजन मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कीर्ति बोरासे एवं सामुदायिक विकास अधिकारी सपना दुबे के आपसी समन्वय से संपन्न हुआ।
परियोजना अधिकारियों के अनुसार, इस शिविर का मुख्य उद्देश्य निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को स्वस्थ कार्य वातावरण प्रदान करना और समय-समय पर उनके स्वास्थ्य की निगरानी करना है ताकि वे पूरी कार्यक्षमता और सुरक्षा के साथ काम कर सकें।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment