शशि भूषण दूबे कंचनीय/मोहम्मद अमीन शेख
मीरजापुर 6 मई। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 06.05.2026 को उप-निरीक्षक पुरन्जय चौबे मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना राजगढ़ क्षेत्र से अभियुक्त सुधीर कुमार पुत्र स्व0किशन लाल निवासी राजगढ़ (कंजड़ बस्ती) थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0- 62/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।
थाना चुनार पुलिस द्वारा अवैध गांजा के साथ 01 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार किया गया है।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षो को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 06.04.2026 को उप-निरीक्षक सरोज चौबे मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचराव के पास से अभियुक्ता प्रमिला सिंह पत्नी स्व0विजय कुमार सिंह थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्ता के कब्जे से 0.500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चुनार पर मु0अ0सं0-181/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय जेल भेजा गया ।थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी गिरफ्तार किया गया है।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांकः06.05.2026 को उप-निरीक्षक फूलबदन सिंह मय पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी टिंकू सरदार उर्फ कवलजीत सिंह पुत्र हरचन सिंह निवासी रमईपट्टी थाना कोतवाली शहर जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







