प्रधानों पंचायत सचिवों को गणना का दिया गया प्रशिक्षण

SHARE:

ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह

भरुआ सुमेरपुर। बुधवार को ब्लाक सभागार में जनगणना से सम्बंधित मकान गणना का 33 बिंदुओं का प्रशिक्षण ग्राम प्रधानो, पंचायत सचिवों, पंचायत सहायकों, रोजगार सेवकों एवं सफाई कर्मियों को दिया गया। गुरुवार से शुरू हो रही गणना में यह सभी मौजूद रहकर सहयोग करेंगे।
बुधवार को ब्लाक सभागार में लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता सदानंद यादव ने जनगणना से जुड़े 33 बिंदुओं का प्रशिक्षण ग्राम प्रधानो, पंचायत सचिवों, रोजगार सेवकों, सफाई कर्मियों, समूह की महिलाओं को दिया गया। यह सभी गुरुवार से शुरू हो रहे मतगणना में पंचायतो में मौजूद रहकर सहयोग करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी खंड विकास अधिकारी रिजवान हुसैन, लेखाकार इमरान खान आदि मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment