उपनिदेशक मंडी के समक्ष व्यापार संघ ने उठाया अवैध खरीद का मुद्दा

SHARE:

ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह

भरुआ सुमेरपुर। बुधवार को नवीन गल्ला मंडी के निरीक्षण को आए उप निदेशक के समक्ष गल्ला तिलहन व्यापार संघ ने पारा रैपुरा एवं पंधरी में बगैर लाइसेंस के हो रही खरीद का मुद्दा जोरशोर से उठाया। इसके अलावा संघ ने मंडी की ध्वस्त सड़कों की मरम्मत, टूटी बाउंड्रीवाल का निर्माण कराने, नया गोदाम बनाने तथा किसानों के लिए मंडी के अंदर कैंटीन खोले जाने की मांग रखी है। उपनिदेशक ने संघ को समस्याओं का निस्तारण का आश्वासन दिया है।
बुधवार को उपनिदेशक मंडी परिषद झांसी संजय सिंह ने बुधवार को दोपहर में गल्ला मंडी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गल्ला तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष महेश गुप्ता, उपाध्यक्ष श्यामबाबू पांडे आदि ने पारा रैपुरा एवं पंधरी में बगैर लाइसेंस के खुलेआम खरीद फरोख्त करने का मुद्दा जोरशोर से उठाते हुए इसको तत्काल प्रभाव से बंद कराने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने मंडी की ध्वस्त पड़ी सड़कों की मरम्मत करने,बाउंड्रीवॉल ठीक कराने के साथ मंडी परिषद में नया गोदाम बनवाने साथ ही पेयजल समस्या के समाधान के लिए चार नए हैंडपंप लगवाने एवं किसानों के लिए कैंटीन निर्माण करने की मांग रखी है। उपनिदेशक ने व्यापार संघ को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर मंडी सचिव ब्रजेश कुमार निगम, लिपिक राकेश कुमार वर्मा, कुलदीप गुप्ता, सुनील कुमार ओझा,बउआ गुप्ता, राघवेंद्र पांडे,कुंजबिहारी पांडे, पवन पांडे आदि मौजूद रहे। इसके बाद उपनिदेशक मौदहा चले गए।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment