गांव टोडापुर में 24 से साप्ताहिक श्री शिवमहापुराण का किया जाएगा आयोजन

SHARE:

तावडू 6 मई (नीरज सोनी दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान )
गांव टोडापुर जाटोली मंडी में 24 मई से साप्ताहिक श्री शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी अधिकतर तैयारी पूरी कर ली गई है। वही इस कथा में तावडू क्षेत्र से श्रद्धालुओं की भागीदारी को लेकर आयोजक कमेटी के पार्थ सोनी ने शाहरवाशियो से सम्पर्क साध कथा में पहुंचने का निमंत्रित दिया। श्री शिवमहापुराण कथा के आयोजक कमेटी के पार्थ सोनी ने बताया कि गांव टोडापुर जाटोली मंडी के रंगा फॉर्म में 24 मई से ग्रमीणो के सहयोग से श्री शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर कथा के पहले दिन महा कलश यात्रा और बाबा श्याम, बाबा हरदेवा व भगवान शिव की शोभा यात्रा निकाली जाएगी व दिल्ली के कलाकारों द्वारा मनमोहक झाकियां निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा गांव टोडापुर से शुरू होकर जाटौली मंडी बाजार की प्रकिमा कर वापिस आयोजन स्थल पर पहुचेगी। इस कथा का 30 मई को समापन किया जाएगा और 30 तारीख़ को रात्रि 9 बजे श्याम रस मंडल द्वारा श्याम बाबा का कीर्तन किया जाएगा व 31 मई को विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्री शिवमहापुराण की कथा आचार्य संजीव कपिल जी करेंगे पार्थ सोनी ने क्षेत्रवासियो से इस कथा में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत