तावडू 6 मई( नीरज सोनी दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान )
तावडू पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब बेचते धर दबोचा। पुलिस ने इस व्यक्ति से अवैध शराब 50 पव्वे देशी अपने कब्जे में लेकर इस व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार पुलिस गश्त के दौरान पटौदी चौक तावडू पर खड़ी थी। उसी समय सूचना मिली कि तावडू वार्ड नंबर 9 निवासी योगेश अवैध शराब बेचने का धंधा करता है। जो आज एक प्लास्टिक कट्टे में अवैध शराब भरकर खोरी तावडू रोड पर नजदीक चूंगी नम्बर 4 पर शराब बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस सूचना पर उक्त स्थान पर पहुच गई। जहाँ एक व्यक्ति पुलिस को देख प्लास्टिक के कट्टे को लेकर भागने लगा।जिसे पुलिस ने धर दबोचा और प्लास्टिक के कट्टे को चैक किया तो उसमें देशी शराब के 50 पव्वे थे। पुलिस ने जिन्हें अपने कब्जे में लेकर तावडू वार्ड नंबर 9 निवासी योगेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







