दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900
तिल्दा नेवरा प्रसिद्ध राम कथाकार कवि व कई भाषाओं के ज्ञानी जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य जी का खरोरा आगमन हुआ वे शिवरीनारायण प्रवास पर थे और वापसी में भाजपा के कद्दावर नेता वेदराम मनहरे एवं तिल्दा जनपद पंचायत के अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे के निवास स्थान खरोरा पहुंचे जहां पर मनहरे परिवार द्वारा उनका भव्य व जोरदार स्वागत किया गया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित होकर जगतगुरु से आशीर्वाद प्राप्त किए।
जनपद पंचायत तिल्दा के अध्यक्ष टिकेश्वर सोनू मनहरे ने बताया कि जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य जी शिवरीनारायण प्रवास पर थे और वापसी में मंगलवार शाम उनके निवास स्थान पहुंचे जहां हजारों लोगों ने जगतगुरु से आशीर्वाद प्राप्त किया,
इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक गण उपस्थित होकर मनहरे परिवार के साथ जगतगुरु का स्वागत सत्कार किया एवं जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







