दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
जिले में सेवा सहकारी समितियों के प्रबंधकों को उर्वरक वितरण व्यवस्था हेतु पाॅश मशीन उनके मांग के अनुरूप वितरण की व्यवस्था कार्यालय उप संचालक कृषि जांजगीर के प्रांगण में दिनांक 05.05.2026 को चंबल फर्टिलाईजर कंपनी लिमिटेड के सौजन्य से वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित किया गया। इस वितरण कार्यक्रम में कंपनी के तरफ से यादवेन्द्र कुमार पटेल डीबीटी सेल बिलासपुर एवं इंद्रकेश चैधरी सहायक प्रतिनिधि तथा विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। जिले के 10 सेवा सहकारी समिति तथा 07 निजी विक्रेताओं को पाॅश मशीन कंपनी के द्वारा निर्धारित दस्तावेज प्राप्त करते हुये वितरण की कार्यवाही किया गया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







