कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि
बलौदाबाजार। इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इन भीषण गर्मी से हर कोई बचना चाह रहे हैं किंतु कुछ ऐसे भी कार्य आ जाते हैं जिसके चलते शासकीय कार्यालय जाना पड़ता हैं और वहां भी छांव न मिले तो आम नागरिकों को तकलीफ तो होना ही है। हम बात कर रहे हैं लवन तहसील कार्यालय का जहां इस भीषण गर्मी में आम फरियादियों को बैठने के लिए जगह नहीं मिल पा रहे हैं वहीं दूसरी ओर तहसील कार्यालय परिसर के अंदर कुछ कर्मचारियों के द्वारा दबंगई पूर्वक अपने वाहनों को रखा जा रहा है जिससे आम फरियादियों को इस भीषण गर्मी में बैठने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही परिसर के अंदर दो पहिया वाहनों के रखे जाने के बावजूद अधिकारी मौन साधे बैठे हुए हैं जिसके चलते आए दिन कर्मचारियों के द्वारा परिसर के अंदर ही अपने वाहनों को रखा जा रहा है और फरियादियों के लिए बैठने की व्यवस्था ही नहीं बन पा रही है।
जिला मुख्यालय से महज 18 किलोमीटर दूर मेन रोड पर स्थित लवन तहसील कार्यालय परिसर के अंदर अवैध रूप से बाइकें खड़ी की जा रही हैं जिससे फरियादियों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। इन दिनों तहसील कार्यालय परिसर के अंदर तीन चार बाइकें रखना मानो आम बात सी हो गई है। बुधवार को एक शख्स के द्वारा बाइक को परिसर के अंदर बीचों बीच लॉक करके खड़ी करके चले गए। परिसर के बीच में खड़ी होने के कारण अधिकारियों को अपने कार्यालयों तक पहुंचने और फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आने-जाने में बाधा उत्पन्न हुई। वही, शौचालय रूम के सामने भी दो बाइक खड़ी मिली। यहां लवन तहसील ऑफिस में आए दिन कुछ लोगों या कर्मचारियों के द्वारा बाइक को तहसील के अंदर ही खड़ी की जा रही है, जिसे तहसीलदार साहब रोज़ाना देख कर अनदेखा कर रहे है। इस प्रकार मनमानी पूर्वक तहसील ऑफिस में ही बीच जगह पर बाइक खड़ी कर कही चला जाना साफ़ तौर मनमानी जाहिर हो रहा है। ऐसे लोगों पर तहसीलदार साहब को कारवाई करने की आवश्यकता है, जिससे बाद में इस प्रकार की घटना का पुनरावृति ना हो सके।
इस संबंध में लवन तहसीलदार पेखन टोंडरे से जानकारी लेने के लिए प्रयास किया किंतु उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







