दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
तिल्दा नेवरा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण योजना एवं उनके मनसा अनुरूप कई रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत रेलवे स्टेशन से जोड़कर उनका काया पलट करना था जिसमें कई रेल्वे स्टेशन का विकास तेज गति से हो गया, कई स्टेशन के कार्य पूर्णतः की ओर है।
वहीं तिल्दा नेवरा रेल्वे स्टेशन का काम सालों बीत जाने के बाद भी काफी पीछे है यहां कार्य नहीं हो पा रहा है, यह रेलवे के अधिकारियों की उदासीनता का ही परिणाम है कि अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत तिल्दा नेवरा रेल्वे स्टेशन अपनी विकास को तरस रहा है।
बताया जाता है कि रेलवे के उच्च पदस्थ अधिकारियों की उदासीनता , निष्क्रियता और अड़ियल रवैए के चलते ही तिल्दा नेवरा रेलवे स्टेशन विकास से कोसो दूर हो गया है।
अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत हो रहे विकास कार्यों का जायजा लेने डीआरएम तिल्दा आते है और निर्देश देकर चले जाते है, गुणवत्ता विहीन कार्यों सहित सुस्त कार्यों के प्रति वे नाराजगी भी जाहिर कर चुके है इसके बावजूद अधिकारियों व ठेकेदार के कान में जूं तक नहीं रेंगती।
वहीं इधर रेल्वे के विकास में रोडा बनी लायसेंस समाप्त अवैध दुकानों को कब तोड़ा जाएगा जिसकी भी जानकारी विभाग द्वारा नहीं दी जा रही है,सवाल उठ खड़ा हुआ है कि तिल्दा नेवरा रेलवे के विकास में रोडा बने ऐसे लायसेंस समाप्त दुकानों का आखिर किसका संरक्षण मिला हुआ है?
यहां बताना लाजमी होगा कि अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत तिल्दा नेवरा सहित 508 स्टेशनों का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था, लेकिन 508 स्टेशनों में तिल्दा नेवरा रेलवे स्टेशन की गति सर्वाधिक धीमी है,अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास योजना की दुर्गति रेल मंत्रालय को तिल्दा नेवरा मे दिखाई जा सकती है।
इधर रेलवे महाप्रबंधक द्वारा विभिन्न रेलवे स्टेशनों का जायजा कार्यक्रम आगामी 8 मई को है। तिल्दा नेवरा रेल्वे स्टेशन में उनका कार्यक्रम नहीं था जहां जोनल रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य दीपक शर्मा ने प्रयास कर तिल्दा विजिट को जुड़वाया, रेल्वे महाप्रबंधक तरुण कुमार 8 मई को तिल्दा नेवरा रेल्वे स्टेशन में जायजा लेने पहुंचेंगे, उनके साथ रेलवे के आला अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे।
रेलवे जोनल सलाहकार समिति के सदस्य दीपक शर्मा ने बताया कि तिल्दा नेवरा रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत काफी पिछड़ा हुआ है। इस मुद्दे सहित स्टेशन में व्याप्त समस्याओं को रेल्वे महाप्रबंधक के समक्ष रखी जाएगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







