मलेरिया नियंत्रण पर जन-जागरूकता अभियान आयोजित

SHARE:

श्योपुर, स्थानीय संपादक बंटी सोनी दैनिक केसरी हिंदुस्तान

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ एसएन बिंदल के निर्देशन में एमटीएस श्री अरविन्द गर्ग द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दांतरदा में लैब विजिट कर सेक्टर अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान ग्रामवार मलेरिया रिपोर्ट प्राप्त कर उसका विश्लेषण किया गया।
ग्राम दांतरदा एवं सामरसा का भ्रमण कर क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे मलेरिया नियंत्रण कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से क्षेत्र में भ्रमण कर लार्वा सर्वे करें एवं बुखार के मरीजों की त्वरित जांच मलेरिया किट के माध्यम से सुनिश्चित करें।
एमटीएस द्वारा जनसमुदाय को मलेरिया एवं मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु जागरूक करते हुए मच्छरदानी के नियमित उपयोग पर जोर दिया गया। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं को मलेरिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए राष्ट्रीय मलेरिया उपचार नीति के बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि “कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है”, अतः किसी भी बुखार के मरीज मिलने पर तुरंत खून की जांच की जाए तथा मलेरिया पॉजिटिव पाए जाने पर तत्काल उपचार प्रारंभ किया जाए। इस प्रकार क्षेत्र में मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु सतत निगरानी एवं जन-जागरूकता गतिविधियाँ प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत