दिनेश कुमार
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सिंदुरिया/ महराजगंज
स्थानीय थाना क्षेत्र के बरवा कला निवासी संतोष शर्मा महालक्ष्मी इण्टर प्राईजेज के नाम से बलुअही धूस पर विजली की दुकान चलाते है। बीते 25 अप्रेल2026 को दोपहर दो बजे के लगभग दो अज्ञात लोगों ने दुकान से कुछ विजली का सामान चुरा ले गये जो सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई। जब सीसीटीवी कैमरा देखा तो तुरन्त सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल तहरीर के अधार मु0अ0सं0 097/26 धारा 305(a)317(2)दर्ज कर सीसीटीवी कैमरा देख खोजबीन शुरु कर दी। मुखबिर की सूचना पर करमही के पास एस एस इण्टर कालेज के पास से रवि पाठक पुत्र हरिशंकर पाठक व आदित्य यादवा पुत्र संतराज यादव निवासी लोहे पार थाना कोठीभार को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से एक अदद बुफर काले रंग की और एक अदद डिजिटल स्टेपलाइजर टाटा बोल्टास सफेद रंग की बरामद की गई जो कही बेचने ले जा रहे थे। रवि पाठक के खिलाफ चार व आदित्य यादव के खिलाफ दो मुकदमा कोठीभार थाना मे पंजीकृत है। गिरफ्तार करने वाली टीम थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक मिथलेश कुमार, उपनिरीक्षक दिनेश चौधरी,कान्सटेबल सत्यप्रकाश,कास्टेबल इन्द्रेश यादव,कास्टेबल धर्मवीर सिंह आदि रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







