नागर ग्राम प्रधान ने गांव के मेधावी छात्र – छात्राओं को किया सम्मानित

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से प्रदीप शर्मा झांसी

हाईस्कूल एवं इंटर में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को दिए गए स्मृति चिन्ह
गरौठा तहसील के ब्लॉक बामौर अंतर्गत ग्राम पंचायत नागर के पंचायत भवन में मेधावी छात्र/छात्राओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ग्राम प्रधान अनुज कुमार द्विवेदी द्वारा हाई स्कूल एवं इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट नंबर लाने वाले छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान अनुज कुमार द्विवेदी ने सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और पेन देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी बच्चे अपनी शिक्षा पर ध्यान दें ताकि एक दिन आपका नाम और गांव का नाम रोशन हो। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आप दूसरों के लिए आप एक मिसाल बन जाए। सभी छात्रों के जीवन में शिक्षा का कितना महत्व होता है यह आप महापुरुषों की जीवनी से समझ सकते है। ग्राम प्रधान ने कहा कि आप लोग आगे पढ़िए और जहां भी जो समस्या आए उसके लिए तत्काल हम आपकी मदद करेंगे।
इस मौके पर राजेश चौधरी, बृजपाल सिंह युवा समाजसेवी, प्रधानाचार्य अबधेश बघेल अध्यापक सुधीर मोदी, अजय परिहार, अनुपम शुक्ला, कप्तान सर जी, धनप्रसाद शिक्षामित्र,शाहाबुद्दीन खान, राजेश चौधरी, घनाराम चौधरी, कैलाश पाल, हरि आर्य, गौरव शर्मा, दीपू जोशी, नरेंद्र पटेल, राहुल पटेल, देवेंद्र चौधरी, मातादीन चौधरी, छिन्नो चौधरी गौतम चौधरी, अनुज पाल, राजा पाल,आदि लोग मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment