बांदा। जनपद के भूरागढ़ क्षेत्र अंतर्गत केन नदी घाट पर केन जल महाआरती कार्यक्रम का भव्य आयोजन विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति एवं गंगा समग्र कानपुर प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने बांदा जनपद में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने और अवैध खनन से जलापूर्ति संकट को लेकर गहरी चिंता जताई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कहा कि बांदा जनपद पूरे विश्व और देश में सर्वाधिक तापमान पर है और यह बहुत ही चिंताजनक है वहीं के नदी का जलस्तर इतना कम हो गया है जैसे कभी यह पानी था ही नहीं और कुछ स्थानों पर तो केन नदी प्रतीत ही नहीं होती और इन सबका दूसरा कारण यह है कि नदी में काफी ज्यादा मात्रा में अवैध खनन भी किया जा रहा है और बची हुई नदी को भी खत्म करने का कार्य किया जा रहा है। समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने कहा कि यह बहुत ही निंदनीय और चिंता का विषय है जिसपर कोई जिम्मेदार आवश्यक कार्यवाही भी नहीं कर रहा और नदी की जलधारा दिन ब दिन खत्म होती जा रही है कही ऐसा न हो कि नदी केवल कहानियों और किस्सों में ही समिट कर रह जाए इसलिए नदी की सुरक्षा जोकि हम सबकी अमोल धरोहर है इसके लिए जिला प्रशासन को आवश्यक कार्यवाही करना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ बढ़ती गर्मी को देखते हुए जल की आवश्यकता भी अधिक है अतः जनता को भी जल की आपूर्ति सुचारू रूप से प्राप्त होनी चाहिए। इस दौरान कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ दीपक शुक्ला जिला सह प्रभारी आलोक कुमार निगम जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया जिला मंत्री ठाकुर राहुल सिंह अजय निषाद वरिष्ठ भाजपा नेता दयाराम निषाद लोहा सिंह कृष्ण कुमार सहदेव वर्मा सहित तमाम पदाधिकारी एवं श्रद्धालु लोग मौजूद रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







