पीलीभीत में तेंदुए की रहस्यमयी मौत: नहर में मिला शव, दहशत के बीच वन विभाग पर सवाल

SHARE:

हरीश कुमार पांडे/जिला ब्यूरो

पीलीभीत। जनपद में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब नारायन ठेर गांव के पास सराय सुंदरपुर नहर में एक मादा तेंदुए का शव उतराता हुआ मिला। सुबह-सुबह नहर की ओर गए ग्रामीणों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सामाजिक वानिकी प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद तेंदुए के शव को नहर से बाहर निकाला। वन विभाग ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृत तेंदुआ करीब डेढ़ साल की मादा थी। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि उसके शरीर पर किसी बड़े हमले या गंभीर चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले। ऐसे में उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह रहस्य और गहरा गया है।डीएफओ भरत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। घटना के बाद इलाके में भय और असमंजस का माहौल है। ग्रामीणों में दहशत है कि आसपास कहीं और तेंदुए तो नहीं हैं, वहीं वन विभाग की कार्यप्रणाली और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो इस रहस्यमयी मौत से पर्दा उठाने में अहम भूमिका निभाएगी। यदि यह मामला प्राकृतिक मौत से अलग निकला, तो वन्यजीव संरक्षण को लेकर बड़ा मुद्दा खड़ा हो सकता है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment