इसौली में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में कैश की किल्लत, लोगों को हो रही परेशानी

SHARE:

ब्यूरो सुल्तानपुर
तकी मेंहदी

बल्दीराय (सुल्तानपुर)। आज दिन बुधवार इसौली स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में पिछले दो-तीन दिनों से नकदी की कमी बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोजमर्रा के लेन-देन के साथ-साथ शादी-विवाह के मौसम में जरूरी कामों के लिए बैंक पहुंचने वाले ग्राहकों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
शाखा प्रबंधक हेमराज ने बताया कि जिले से पर्याप्त करेंसी न मिलने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जैसे ही नकदी की आपूर्ति सामान्य होगी, स्थिति में जल्द सुधार किया जाएगा।
वहीं, कैशियर अश्विनी सिंह ने भी बैंक में नकदी की कमी की पुष्टि की। लगातार कैश न मिलने से क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है खाता धारक मो कफिल, गुलरेज, सनउवरअली , शंकर, अतुल, राजन, अबरार, रऊफ, आदि और जल्द समाधान की मांग उठ रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई