भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
2 बड़े फैसलों से बदलेगी तस्वीर, एयरपोर्ट विस्तार और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को मंजूरी
रीवा बनेगा विकास का मॉडल’- उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल
रीवा/ उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के प्रयासों से विंध्य की राजधानी रीवा एक नया इतिहास रचने जा रही है। सरकार के 2 बड़े फैसलों से जिले की तस्वीर बदलने वाली है। इन फैसलों से न सिर्फ विकास को रफ्तार मिलेगी बल्कि हजारों युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।
उपमुख्यमंत्री की पहल लाई रंग: उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल लगातार रीवा के विकास के लिए प्रयासरत थे। उन्हीं की पहल पर सरकार ने रीवा के लिए दो गेमचेंजर प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि “रीवा को मध्यप्रदेश का विकास मॉडल बनाना हमारा संकल्प है। ये फैसले उस दिशा में बड़ा कदम हैं।”
कौन से हैं 2 बड़े फैसले:
1-रीवा एयरपोर्ट का विस्तार: सरकार ने रीवा एयरपोर्ट के विस्तार को हरी झंडी दे दी है। जल्द ही यहां से बड़े विमानों का संचालन शुरू होगा। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि इससे रीवा सीधे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों से हवाई मार्ग से जुड़ जाएगा।
2. इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को मंजूरी: रीवा में नया इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसमें करोड़ों का निवेश होगा और सैकड़ों नई कंपनियां आएंगी। राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि इससे स्थानीय युवाओं को रीवा में ही रोजगार मिलेगा और पलायन रुकेगा।
जनता में उत्साह: इन फैसलों की खबर मिलते ही रीवा की जनता में खुशी की लहर है। लोगों ने उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का आभार जताते हुए कहा कि वर्षों से जिस विकास का इंतजार था, वह अब हकीकत बनने जा रहा है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







