स्कूल मे यातायात पाठशाला का आयोजन कर बच्चों को किया जागरूक

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से मुकेश चौधरी

शिवपुरी। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए दो पहिया वाहनों पर हेलमेट लगाने की अनिवार्यता हेतु पूरे प्रदेश भर मे अभियान चलाया जा रहा है, उक्त अभियान मे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में शिवपुरी पुलिस द्वारा जिले में अभियान के अंतर्गत दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिये समझाइस दी जा रही है।
इसी क्रम मेअभियान के तारतम्य में आज दिनांक 28/04/2026 को यातायात पुलिस द्वारा GK हेरिटेज स्कूल में यातायात पाठशाला का आयोजन किया गया,
जिसमें हेलमेट के महत्व के बारे में बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई एवं बच्चों को यातायात नियम संबंधी शपथ भी दिलाई गई।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment