जिले के 450 तालाबो में भरा पानी 128 तालाब प्रगतिरत निस्तारी की समस्या से राहत

SHARE:

कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि

बलौदाबाजार। ग्रीष्म ऋतु में तालाबों में पानी की कमी के चलते ग्रामीणों को निस्तारी क़ी समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा महानदी जलाशय परियोजना के नहर के माध्यम से तालाबों को भरा जा रहा है। जिसमे अब तक जिले के 450 तालाबो में पानी भर चुका हैं तथा 128 तालाबो में पानी भरा जा रहा है। जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार महानदी जलाशय परियोजना के नहर के माध्यम से जिले के 384 गांवो के 683 तालाबों को भरने का लक्ष्य है। इनमे से 450 तालाबों में अब तक पानी भरा गया है तथा 128 प्रगतिरत है। शेष तालाबों में भी जल्द पानी भर दिया जाएगा इन तालाबों के भरने से ग्रामीणों को ग्रीष्म ऋतु में निस्तारी के संकट से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही तालाबों के भरने से आसपास के क्षेत्रों में वाटर रिचार्ज भी होग़ा। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने पिछले सप्ताह बलौदाबाजार विकासखंड के विभिन्न ग्रामो के दौरा के दौरान कई तालाबों और नहर का निरीक्षण किया था। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को नहर का पानी व्यर्थ बहने में रोक लगाने तथा कड़ी मॉनिटरिंग के निर्देश दिये हैं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई