वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान

SHARE:

दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
तिल्दा-नेवरा नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड के सेतपाल नगर में विशेष स्वच्छता अभियान आज चलाया गया। इस दौरान वार्ड पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी स्वयं मौके पर मौजूद रहीं और सफाई कार्यों की निगरानी करते हुए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अभियान के तहत वार्ड की सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की व्यापक साफ-सफाई की गई। नालियों से गंदगी निकालकर उनमें पाउडर का छिड़काव कराया गया, वहीं पूरे क्षेत्र में झाड़ू लगाकर कचरे का उठाव सुनिश्चित किया गया।
अभियान के दौरान पलक विकास सुखवानी ने वार्डवासियों से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और निराकरण का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखे, कचरा इधर-उधर न फैलाएं, स्वच्छता दीदियों को ही कचरा को दिया जाए ताकि वार्ड को साफ सुथरा और स्वच्छ रखा जा सके।
साथ ही पलक विकास सुखवानी ने क्षेत्रीय विकास को लेकर कहा कि मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक टंक राम वर्मा के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि पहले क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ा माना जाता था, लेकिन अब लगातार विभिन्न योजनाओं और कार्यों के माध्यम से तिल्दा-नेवरा में तेज़ी से विकास हो रहा है।
वार्ड व मोहल्ले वासियों ने उक्त साफ सफाई अभियान की प्रशंसा करते हुए वार्ड पार्षद के प्रति आभार माना।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment