इछावर नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा सरकारी स्कूल में निजी आयोजन करना नियम विरुद्ध

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सीहोर/इछावर। सीहोर जिले की इछावर तहसील में एक मामला सुर्खियों में है, जहां स्वयं नगर परिषद अध्यक्ष ने ही शासकीय नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा दीं हैं। इसे लेकर सीहोर जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा ने एक बयान जारी कर इछावर नगर परिषद अध्यक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है और सीहोर जिले में वैसे तो रसूखदारों द्वारा नियम कायदों को तोड़ना एक शगल बन गया है, लेकिन ये मामला काफी रोचक है, जिसमें भाजपा टिकट पर पार्षद चुनाव लड़ने तथा जीतकर नगर परिषद अध्यक्ष बनने वाले देवेंद्र वर्मा भूरा मेडिकल द्वारा अपनी भतीजी की शादी में सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए शासकीय संदीपनी सीएम राइज विद्यालय में ही विवाह का आयोजन कर डाला, जबकि मध्यप्रदेश शासन के शिक्षा विभाग के स्पष्ट आदेश हैं कि शैक्षणिक सत्र के दौरान सरकार स्कूलों के परिसर में कोई भी निजी आयोजन किसी भी हाल में नहीं किया जाएगा, लेकिन ये सारे नियम कानून तो सिर्फ आम आदमी के लिए हैं, रसूखदार तो इन सभी नियमों से परे हैं और भाजपा सरकार में उनको सभी सरकारी आदेशों को हवा में उड़ाने की आजादी मिली हुई है, जिसकी एक बानगी ताजा मामले में देखी जा सकती है, जहां किसी और ने नहीं बल्कि नगर के प्रथम नागरिक ने ही सारे नियमों को ढ़ता बताते हुए सरकारी आदेश को खुली चुनौती दे दी।
क्या है पूरा मामला
पंकज शर्मा ने इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद अध्यक्ष नगर का प्रथम नागरिक होता है, जिसके ऊपर सभी नियम कानूनों को लागू कराने की जिम्मेदारी होती है, लेकिन जब नियमों का परिपालन कराने वाला ही नियम तोड़ने पर आमादा हो, तो फिर इनका पालन कौन कराएगा, ये यक्ष प्रश्न अब सीहोर जिले की जनता के मन में उठ रहा है, जिसका जवाब शायद ही उसे मिल सके।
जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की चुप्पी समझ से परे
पंकज शर्मा ने कहा कि इस पूरे मामले में सीहोर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की चुप्पी समझ से परे है और आम जनता को संबंधित नगर परिषद अध्यक्ष पर अब तक कार्रवाई ना होना बहुत खल रहा है। जनता के मन में अब ये बात बहुत ज्यादा घर कर गई है कि सीहोर जिले में सारे नियम कानून केवल आम जनता के लिए हैं और रसूखदारों को उन्हें रौंदने की पूरी आजादी है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment