कायस्थ समाज द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी का प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान सचिन दीक्षित गंजबासौदा

गंज बासौदा कायस्थ समाज गंजबासौदा के द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी के प्रकात्योत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर समाज बंधुओ के द्वारा ग्राम बहलोट स्थित देवनागरी में भगवान चंद्रगुप्त जी के मंदिर पर समाज बंधु के द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी का अभिषेक किया गया तत्पचात आरती पूजन की गई एवं प्रसादी वितरण किया गया। इससे पूर्व दिन में समाज की महिलाओं के द्वारा भजन एवं अन्य धार्मिक आयोजन संपन्न किए गए। शाम के समय समाज बंधुओ के द्वारा श्री चित्रगुप्त मंदिर पर छप्पन भोग प्रसाद का वितरण किया गया। शाम के समय संपन्न हुई।आरती प्रसादी में दर्जनों की संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।और समाज उत्थान से संबंधित कार्यों की रूपरेखा बनाई गई।इस मौके पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं कायस्थ सभा के साथ कायस्थ विकाश परिषद,एवं समाज के सभी प्रकल्पो के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment