15 वर्षीय नाबालिग बालिका का बाल विवाह रुकवाया

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान सचिन दीक्षित विदिशा

विदिशा सोशल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन एवं महिला बाल विकास को आज शुक्रवार को संयुक्त रूप से सूचना प्राप्त हुई थी कि विदिशा जिले के ब्लॉक ग्यारसपुर के ग्राम खनदा में 15 वर्षीय नाबालिग बालिका का बाल विवाह होने जा रहा है। टीम द्वारा उक्त सूचना महिला बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता कांस्बा एवं श्री विवेक शर्मा सहायक संचालक महिला बाल विकास को दी गई।
सूचना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा शिकायत की जांच हेतु बाल विवाह रोकथाम प्रभारी श्री मुकेश ताम्रकार को तत्काल खनदा भेजा गया। बालिका के परिजन से बात की ओर बालिका के दस्तावेजों की जांच की गई जिसमें बालिका की उम्र 15 वर्ष पाई गई। टीम ने परिजनो को समझाईश दी गई ओर बारात कहां से आ रही है तब परिजन ने बताया कि बालिका की बारात दमोह से आ रही है तब टीम द्वारा पंचनामा बनाया गया। रिश्तेदारों को समझाईश दी गई और बालिका को अपने साथ वन स्टॉप सेंटर विदिशा लेकर आए तथा बालिका का बाल विवाह टीम द्वारा रोका गया। बालिका को बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टीम में जिला प्रभारी दीपा शर्मा महिला बाल विवाह से बाल विवाह रोकथाम प्रभारी मुकेश ताम्रकार, थाना प्रभारी ग्यारसपुर श्री गोकुल अजमेरिया, शिवाली लखेरा ग्यारसपुर थाने से धीरज सिंह सब इंस्पेक्टर, एएसआई डी एस माजी, एचसी 689 विमल चौहान, एचसी 766 अभिषेक बघेल, आरक्षक देवेंद्र मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई