दैनिक केसरिया हिंदुस्तान ब्यूरो रिपोर्ट मोहम्मद इरफान बुलंदशहर
बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र में बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण और करीब 8 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।
मामला सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के खत्रीवाड़ा, शिवाजी नगर का है। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार घर बंद कर दूसरे शहर शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
परिवार के लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला और चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
स्थानीय लोगों ने लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







