पिपरिया उपजेल में विधिक सहायता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान नर्मदापुरम पिपरिया संवाददाता नरेन्द्र बाल्मीक

मुख्य न्यायाधिपति ने किया वर्चुअल शुभारंभ, बंदियों को मिली निःशुल्क दवाएं
पिपरिया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम के निर्देश पर शुक्रवार को उपजेल पिपरिया में बंदियों के लिए विधिक सहायता एवं विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।
मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार शिविर का शुभारंभ प्रातः 9 बजे मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति संजीव सचदेवा ने वर्चुअल माध्यम से किया।
सुबह 8:30 बजे से चला परीक्षण
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋचा कटकवार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरिया के आदेश पर उपजेल में प्रातः 8:30 बजे से समस्त बंदियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण व स्वास्थ्य शिक्षा शिविर आयोजित हुआ।
शिविर में खांसी, बुखार व सीने में दर्द से पीड़ित बंदियों के बलगम के नमूने जांच हेतु लिए गए। नेत्र रोगियों का परीक्षण किया गया। ब्लड प्रेशर व शुगर की जांच की गई। दंत चिकित्सक डॉ. मनीष डहेरिया ने दंत रोगियों की जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित कीं।
चिकित्सीय दल में दंत चिकित्सक मनीष डहेरिया, एसटीएलएस योगेन्द्र दुबे, एसटीएस मनोज केवट, सीएचओ नरेश बमरोले, नेत्र सहायक सोडाणी, परामर्शदाता सतीश वर्मा व ओटी अटेंडर बरसांतीलाल मांझी शामिल रहे। दल ने बंदियों का परीक्षण कर आवश्यक दवाएं दीं तथा स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।
जेल प्रशासन द्वारा शिविर के लिए समुचित व्यवस्था एवं सहयोग प्रदान किया गया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment