राम सिंह सिकरवार दैनिक केसरी हिंदुस्तान
अब लापरवाह पटवारी, कर्मचारि सावधान हो जाए
बैतूल में भू-अभिलेख
डिजिटाइजेशन पर सख्त कार्रवाई, क्वालिटी चेक में लापरवाही पर बैतूल के दो पटवारी सस्पेंड ,अब समय अनुसार आम लोगों के हितो में शासकीय कार्य हो ,
लापरवाह अधिकारी, कर्मचारियों की खैर नहीं , युवा कलेक्टर की सजकता से अनुमान है कि अब जिले की तस्वीर और तकदीर बदल सकती है, या नए युवा कलेक्टर का नया 9 दिन, और पूर्व कलेक्टर की तरह 100 दिन, लापरवाह अधिकारियों के पक्ष में तो नहीं रहेगा,
आज तो युवा कलेक्टर डॉ सौरभ की निर्दोष जनता, ग्रामीणों में जय, जयकार ,मगर कल किसने देखा है,
बैतूल : प्राप्त जानकारी के अनुसार ,
जिले के नवागत युवा सजक कलेक्टर डॉ सौरभ का सख्त निर्देश अब ,लापरवाह शासकीय अधिकारी, कर्मचारियों की खैर नहीं,
जिसकी शुरुआत प्रारंभ बैतूल में भू-अभिलेख डिजिटाइजेशन पर सख्त कार्रवाई, क्वालिटी चेक में लापरवाही पर बैतूल के दो पटवारी सस्पेंड,
अब जिले के लापरवाह पटवारी की खैर नहीं, अगर समय रहते आम जनता, ग्रामीणों के हित में कार्य नहीं किए जाने पर, निलंबित, कारण बताओं नोटिस और कानूनी कार्रवाई की जा सकती है, बैतूल के पहले इतिहास में युवा कलेक्टर डॉ सौरभ की सफल कामयाबी जिले की तकदीर और तस्वीर बदल सकती है का अनुमान ,
बैतूल जिले में जमीन से जुड़े पुराने और नए सभी ढरिकॉर्ड को डिजिटल बनाने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन इसी बीच कुछ कर्मचारियों की उदासीनता सामने आने लगी है। अब प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है, ताकि आम जनता को भविष्य में तहसील कार्यालय संबंधित किसी भी तरह की परेशानी न हो,
( डिजिटाइजेशन का काम तेजी से जारी,)
बैतूल जिले में भू-अभिलेख से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटल स्वरूप में बदलने का काम सितंबर 2025 से शुरू किया गया था। इस अभियान के तहत खसरा, किस्तबंदी, अधिकार अभिलेख, मिसल बंदोबस्त, वाजिब उल अर्ज, नामांतरण और संशोधन पंजी सहित कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड को स्कैन किया गया है। अब तक कुल 56 हजार 24 फाइलों की स्कैनिंग पूरी हो चुकी है, जिनमें 42 लाख 18 हजार 803 इमेज शामिल हैं। खास बात यह है कि इसमें करीब 100 साल पुराने दस्तावेज भी सुरक्षित किए गए हैं। मेटा डेटा तैयार करने का काम शुरू
स्कैनिंग का काम पूरा होने के बाद अब अगले चरण में मेटा डेटा तैयार किया जा रहा है। इसका मतलब यह है कि जो जानकारी दस्तावेजों की इमेज में दर्ज है, उसे अलग से टाइप कर डिजिटल रूप में भी रखा जा रहा है। इससे भविष्य में रिकॉर्ड की खोजना और उपयोग करना आसान होगा। इस प्रक्रिया में यह भी सुनिश्चित किया जा रहाहै कि इमेज और टाइप किए गए डेटा में कोई अंतर न हो।
_________________
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







