धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
जिला पंचायत सीईओ श्री ओपी सनोडिया आज द्वारा जनपद पंचायत ग्यारसपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों—अटारीखेजड़ा, घटेरा एवं पुरागोसाई—में संचालित मनरेगा कार्यों का गहन एवं सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं श्रमिकों की उपस्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।सीईओ ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी मनरेगा कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कार्य स्थलों पर पर्याप्त संख्या में श्रमिकों को नियोजित करने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि समयसीमा में कार्य पूर्ण न होने पर संबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा योजनाओं का लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने और कार्यों की प्रगति की सतत समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए।इसी क्रम में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पंचायत घटेरा में तालाब जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन करते हुए सीईओ महोदय ने स्वयं श्रमदान कर जनभागीदारी का संदेश दिया। उनके इस कदम से ग्रामीणों में उत्साह का संचार हुआ और बड़ी संख्या में लोगों ने श्रमदान में भाग लिया।
यह निरीक्षण एवं श्रमदान कार्यक्रम न केवल योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि जल संरक्षण एवं सामुदायिक भागीदारी को भी मजबूती प्रदान करता है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







