रामलीला में लक्ष्मण शक्ति और कुंभकरण वध का हुआ मंचन

SHARE:

संवादाता दिलीप बिरला

सनावद। ग्राम भूलगांव में आयोजित श्री साईं रामलीला मंडली में बीती रात लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध और हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाने का मंचन किया गया। इस अवसर पर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
मंचन के दौरान मेघनाद द्वारा लक्ष्मण पर शक्ति बाण चलाने का दृश्य अत्यंत मार्मिक रहा, जिसे देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। भगवान राम का विलाप और वानर सेना की चिंता ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। इसके बाद हनुमान जी का द्रोणागिरी पर्वत से संजीवनी बूटी लाने का प्रसंग जोश और वीरता से भरपूर रहा। हनुमान जी का विशाल रूप और उड़ान का दृश्य दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
वहीं कुंभकरण वध का दृश्य भी बेहद प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया। कुंभकरण की गर्जना और युद्ध के दृश्य ने दर्शकों में रोमांच भर दिया। अंततः भगवान राम द्वारा कुंभकरण का वध धर्म की विजय का संदेश देता नजर आया।
रामलीला मंडली के सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदार को जीवंत रूप में निभाया, जिसकी ग्रामीणों ने जमकर सराहना की। आयोजन रामलीला मंडली द्वारा की गई व्यवस्थाएं भी सराहनीय की। कुल मिलाकर यह मंचन श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति का सुंदर संगम साबित हुआ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment