15 वर्षीय नाबालिग बालिका का महिला बाल विकास विभाग द्वारा रोका गया बाल विवाह

SHARE:

महिला बाल विकास विभाग एवं विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन को संयुक्त रूप से सूचना प्राप्त हुई थी कि विदिशा जिले के ब्लॉक ग्यारसपुर के ग्राम खनदा में 15 वर्षीय नाबालिग बालिका का बाल विवाह की सूचना मिली तब टीम द्वारा उक्त सूचना महिला बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीता लोढ़ा एवं विवेक शर्मा सहायक संचालक महिला बाल विकास को सूचना दी गई। सूचना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा शिकायत की जांच हेतु मुकेश ताम्रकार बाल विवाह रोकथाम प्रभारी को तत्काल खनदा भेजा गया। बालिका के परिजन से बात की ओर बालिका के डॉक्यूमेंट की जांच की जिस में बालिका की उम्र 15 वर्ष पाई गई तब टीम ने परिजन को समझाएयश दी ओर बारात कहां से आ रही है तब परिजन ने बताया कि बालिका की बारात दमोह से आ रही है तब टीम ने पंचनामा बनाया गया ।घर पर मंडप सजा गया था दहेज का सामान भी घर पर आ गया था। विवाह की पूरी तैयारी हो गई थी ।बालिका के विवाह की लगभग पूरी तैयारी हो चुकी थी। प्रशासन एवं महिला बाल विकास के कुशल नेतृत्व में बाल विवाह को होने से पूर्व रोका गया। बालिका को बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी । टीम में जिला प्रभारी दीपा शर्मा महिला बाल विवाह से बाल विवाह रोकथाम प्रभारी मुकेश ताम्रकार, थाना प्रभारी ग्यारसपुर श्री गोकुल अजमेरिया शिवाली लखेरा ग्यारसपुर थाने से धीरज सिंह सबइंस्पेक्टर, Asi डी एस माजी, HC 689विमल चौहान ,HC/766 अभिषेक बघेल,आरक्षक देवेंद्र उपस्थित रहे ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई