रेणुकूट में ‘दिर्घायु’ सीनियर सिटिजन की मासिक बैठक सम्पन्न, समाजहित के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा

SHARE:

अमिताभ मिश्रा स्थानीय संपादक जिला सोनभद्र
सोनभद्र दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

रेणुकूट। अभय ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में नगर स्थित अतिथि रेस्टोरेंट के प्रांगण में ‘दीर्घायु’ सीनियर सिटिजन की मासिक बैठक गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पिपरी राजकीय इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य राज नारायण मिश्र ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ‘दीर्घायु’ की बैठक प्रत्येक माह की 10 तारीख को नियमित रूप से आयोजित की जाएगी, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिल सके। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने समाजहित, संगठन की मजबूती एवं वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्ष राजनारायण मिश्र ने सुझाव दिया कि सदस्यों के विचारों को लिखित रूप में संकलित कर एक मासिक पत्रिका का प्रकाशन किया जाए, ताकि इन विचारों का व्यापक स्तर पर प्रसार हो सके। स्वास्थ्य संबंधी चर्चा में साधु सिंह ने स्वच्छता एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया। वहीं प्रो. बब्बन सिंह ने जीवन को सकारात्मक और संतुलित बनाने के लिए 40 सूत्रीय उपाय प्रस्तुत किए, जिसे सदस्यों ने सराहा। संगठन के प्रतिनिधि अभय भार्गव ने संगठन की मजबूती के लिए आपसी एकजुटता और सक्रिय सहभागिता को आवश्यक बताया। बैठक के दौरान ‘दीर्घायु’ के सदस्य राज किशोर के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया तथा सभी ने एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संयोजक अवधेश शुक्ला सहित प्रभुनारायण, रमाशंकर पाण्डेय, कैलाश चौधरी, शिवलाल यादव, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, अर्जुन सिंह, रमेश कुशवाहा, अखिलेश सिंह, शंकर सोनी,चुन्नी, रामचंद्र सोनी, कपिलदेव समेत कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment