दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान सहारनपुर ब्यूरो चीफ जाती राम
होनहार छात्रों को मिष्ठान खिलाकर की उज्जवल भविष्य की कामना :- प्रधानाचार्य श्याम कुमार सैनी
चिलकाना सुलतानपुर स्थित नव जनोदय इंटर कॉलेज का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है।
नव जनोदय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के छात्र लविश सैनी एवं ईनु ने 88.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला, अनुराधा 87.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा, सिद्धार्थ पाल ने 86.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा तथा आयुष ने 84.67 अंक प्राप्त किया चौथा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा प्रियांशु ने 83.32 प्रतिशत, करण ने 82.83 प्रतिशत, शुभ सैनी ने 82.33 प्रतिशत, फरदीन ने 81% प्रतिशत, रितिक ने 83.50 प्रतिशत, विक्रांत ने 81.6 प्रतिशत, विशाल ने 84.50 प्रतिशत, वंशिका ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। इंटरमीडिएट में तीन छात्र देवांश, हर्ष तथा शिफा चौधरी ने 80.40 अंक प्राप्त कर पहला, वंशिका ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा तथा अभय ने 79.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सृष्टि ने 79.20 प्रतिशत, निखिल ने 70.20 प्रतिशत, अक्षित ने 78.20 प्रतिशत, आर्यन ने 78.20 प्रतिशत, प्रिंसी ने 78.20 प्रतिशत तथा जसवंत ने 78 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। कॉलेज में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। शिक्षकों ने होनहार बच्चों को मिष्ठान खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रधानाचार्य श्याम कुमार सैनी, सुनील सैनी, अनिल कुमार, पदम कुमार, सवित कुमार, मोहित, राज किरण, शुभम, मनोज, सोनू धीमान आदि रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







