ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर सचिवों द्वारा फर्जीवाड़ा, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

SHARE:

अमित यादव संवाददाता
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान

सीतापुर। जनपद में ग्राम पंचायतों के कार्यों के संचालन और भुगतान के लिए उपयोग किए जा रहे ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ पंचायत सचिव पोर्टल पर फर्जी दस्तावेज अपलोड कर सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, विकास खंड स्तर पर कई ग्राम पंचायतों में बिना वास्तविक कार्य कराए ही भुगतान दर्शाया जा रहा है। इसके लिए सचिवों द्वारा सादे कागजों पर बिल तैयार कर उन्हें पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है, जिससे कार्य पूर्ण दिखाकर राशि आहरित की जा सके। इस प्रक्रिया में तकनीकी नियमों और पारदर्शिता के मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। बताते चले कि विकास खण्ड कसमण्डा की ग्राम पंचायत मानपारा में सचिव के द्वारा हाल ही में अप्रैल माह ग्राम निधि से भुगतान किए गए है,सचिव ने भुगतान के दौरान जारी आदेशो को दरकिनार कर लाखो रूपये का भुगतान कर सरकारी धन का बंदरबाँट करने का काम किया है जारी आदेशो की माने तो भुगतान के समय सचिवो को ई ग्राम स्वराज पर कार्य सम्बंधित बिल बाउचर एमबी आदि के आवश्यक प्रपत्र अपलोड कर भुगतान किया जाना अनिवार्य है जिससे की सरकार की मंशा के मुताबिक विकास कार्यो में पारदर्शिता बनी रहे व विकास कार्य भ्रष्टाचार मुक्त होकर धरातल तक पहुच सके लेकिन सचिव के द्वारा ई ग्राम स्वराज पर सादे पेपर अपलोड कर फर्जीवाड़ा करने का काम किया है। जब उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में ग्राम पंचायत सचिव नीतू मिश्रा से जानकारी का प्रयास किया गया तो बजती रही घण्टियाँ नही उठा फ़ोन।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment