अमिताभ मिश्रा स्थानीय संपादक जिला सोनभद्र
सोनभद्र दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
रेणुकूट। भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थानीय शाखा में शुक्रवार को वरिष्ठ मंडल प्रबंधक राजेश कुमार चौधरी का आगमन हुआ। उनके स्वागत में शाखा परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शाखा के अधिकारियों, कर्मचारियों और अभिकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल प्रबंधक ने शाखा द्वारा निर्धारित बजट की प्राप्ति पर शाखा प्रबंधक संतोष कुमार पांडे एवं सहायक शाखा प्रबंधक संदीप बरनवाल को सम्मानित किया। उन्होंने शाखा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि टीम भावना और समर्पण से ही इस प्रकार की उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान विकास अधिकारियों और अभिकर्ताओं की एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने सभी को अब तक किए गए कार्यों के लिए बधाई दी। साथ ही उन्होंने भविष्य में और अधिक मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास बनाए रखना और बेहतर सेवाएं देना ही एलआईसी की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। वरिष्ठ मंडल प्रबंधक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विकास अधिकारियों एवं अभिकर्ताओं को भी सम्मानित किया, जिससे उपस्थित सभी कर्मियों में उत्साह का माहौल देखा गया। शाखा प्रबंधक संतोष कुमार पांडे ने उनके आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के मार्गदर्शन से टीम को नई ऊर्जा मिलती है। कार्यक्रम में संदीप चन्द्रम, गिरीश चंद शुक्ला, रूपेश ठाकुर, अमित त्रिपाठी, निखिल श्रीवास्तव, डॉ. शशांक त्रिवेदी, आर.पी. राय, अजय कुमार, अमिताभ मिश्र,रमेश यादव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं अभिकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







