जितेन्द्र कुमार शर्मा
संवाददाता पूरनपुर /पीलीभीत
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी करने गाजीपुर पहुंचे अखिल भारतीय शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा व उनकी टीम पर हुए पथराव को लेकर संम्पूर्ण विश्वकर्मा समाज में व्याप्त है गहरा रोष
पूरनपुर। शुक्रवार को अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के अध्यक्ष के नेतृत्व में पूरनपुर एसडीएम को छ: सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर मांग की गई। जहां बीते दिनों पूर्व जनपद गाजीपुर में विश्वकर्मा समाज की नाबालिग बेटी निशा विश्वकर्मा पुत्री की दबंगों द्वारा बलात्कार व हत्या करके उसका गंगा नदी में फेंक दिया था पीड़ित परिवार की लिखित शिकायती पत्र पर कार्रवाई करने की बजाए स्थानीय पुलिस द्वारा उल्टे ही पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बनाए जाने पर पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा जनपद गाजीपुर के थाना करण्डा अन्तर्गत ग्राम कटरिया पहुंचे। जहां कटरिया निवासी सियाराम विश्वकर्मा की नाबालिक बेटी निशा विश्वकर्मा की दबंगों द्वारा बालात्कार के बाद हत्या कर शव गंगा नदी में फेंक दिया गया था। निशा विश्वकर्मा के साथ हुई घटना में परिजनों से जानकारी लेने गांव पहुंचने से पहले पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों के अनुमति से पहुंचे थे। जहां सीओ सिटी गाजीपुर थानाध्यक्ष करण्डा और सब इंस्पेक्टर व पुलिस बल के सामने ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह आशु द्वारा पथराव किया गया। पथराव में पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा गम्भीर रूप से घायल हुए तो वहीं उनके समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी चोटिल हुए। वहीं पूरे मामले में पुलिस प्रशासन दर्शक बनकर देखती रही। रामआसरे विश्वकर्मा विश्वकर्मा समाज के अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा, के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। वहीं विश्वकर्मा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वकर्मा समाज की बेटी पर हुए अत्याचार की जानकारी लेना उनका कर्तव्य है। वहीं इस बर्बरतापूर्ण हुई घटना से विश्वकर्मा समाज में गहरा रोष व्याप्त है। जहां विश्वकर्मा ब्रिगेड के पदाधिकारियों व विश्वकर्मा समाज के लोगों ने अपने समाज की बेटी को न्याय दिलाने और दबंगों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं विश्वकर्मा समाज के राष्ट्रीय नेता व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामआसरे विश्वकर्मा तथा सपा कार्यकर्ताओं पर हुए पथराव को लेकर हर जनपद तथा तहसील स्तर पर विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारी उपजिलाधिकारी, तथा जिलाधिकारी को महामहिम राज्यपाल को संबोधित दिया गया जहां उन्होंने मांग की है कि पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा के उपर हुए हमले के तहत दोषियों के उपर मुकदमा दर्ज किया जाय। निशा विश्वकर्मा के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए। निशा विश्वकर्मा के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा दिया जाय। पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाय। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह आशु के उपर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाय। सीओ सिटी और थानाध्यक्ष करण्डा सहित पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया जाय। नाबालिग निशा विश्वकर्मा के साथ घटित हुई घटना से संम्पूर्ण क्षेत्र में गहरा रोष ब्याप्त है। ज्ञापन देने वालों में ओम शर्मा, शिवशरन शर्मा, अंकुर शर्मा, अमित शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, मीनू शर्मा, पूजा शर्मा, निशा शर्मा, श्याम बिहारी शर्मा, अनिल विश्वकर्मा, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







