बांदा -मानव एकता दिवस के अवसर पर सन्त निरंकारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आज 24 अप्रैल 2026 को एक रक्त दान शिविर का

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से राधेश्याम गुप्ता
निरंकारी सत्संग भवन अलीगंज बांदा में आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य परम पूज्य संत श्री हरदेव सिंह जी के द्वारा दिए मूलमंत्र रक्त नाड़ियों में बहे नालियों में नहीं को साकार करने के लिए इस कैम्प में माननीय जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद अपने सहयोगियों सहित इस रक्तदान शिविर में सहभागिता की इसके साथ ही उपस्थित रक्तदाताओं से अधिक अधिक संख्या में इस पावन कार्य के लिए स्वेच्छा से सहयोग करने के लिए प्रेरित किया साथ ही माननीय जलशक्ति राज्यमंत्री श्री रामकेश निषाद जी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मी उमेश कुमार पटेल ने भी रक्तदान किया गया। माननीय जलशक्ति राज्यमंत्री ने ऐसे उपयोगी आयोजन के लिए
आयोजन समिति व कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए प्रशंसा करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है जो किसी के लिए जीवन वरदान साबित होता है ऐसे आयोजन समाज को एकजुट, भेद-भाव और सौहार्द को बढ़ावा देने में सहायक है। इस मौके पर श्री दिनेश सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता, श्री अनिरुद्ध सिंह चंदेल, श्री संजय सिंह पटेल, श्री रामेन्द्र शर्मा नेशनल जी, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment