सीमेंट फैक्टरी के सामने हाईवे पर पड़े बोल्डर दे रहे हादसे को न्योता

SHARE:

ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह

भरुआ सुमेरपुर। नेशनल हाईवे में प्रेम नगर के समीप संचालित सीमेंट फैक्ट्री के बाहर हाईवे की पटरी में पड़े भारी भरकम बोल्डर हादसे को न्योता दे रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग की पेट्रोलिंग टीम भी इनको हटवा नहीं रही है।
इंगोहटा एवं कस्बे के मध्य हाईवे किनारे प्रेम नगर के समीप सीमेंट फैक्ट्री संचालित है। इस फैक्टरी में दिनभर भारी वाहनों को आना जाना है। इसके बाहर हाईवे किनारे भारी वाहन खड़े न हो सके, इसलिए हाईवे की पटरी में भारी भरकम बोल्डर डाल दिए हैं। यह बोल्डर राहगीरों के लिए रात में हादसे का कारण बन सकते हैं
वैसे भी यह एरिया दुर्घटना बाहुल्य है और यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसके बाद बोल्डर डालकर हादसे को न्योता दिया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग की पेट्रोलिंग टीम दिनभर यहां से गुजरती है। इसके बाद भी इन बोल्डरों को नहीं हटाया जा रहा है। राहगीर चंद्रपाल, दीपक कुमार, सुरेश कुमार, रमेश कुशवाहा,संतोष अनुरागी आदि ने बताया कि यह बोल्डर रात में राहगीरों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। इससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में जब राष्ट्रीय राजमार्ग के पेट्रोलिंग अफसर संतोष चौधरी से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment